राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
गरियाबंद -छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिला-गरियाबन्द के पुलिस थाना-शोभा में नक्सल विरोधी अभियान हेतु 211 बटालियन के.रि.पु.बल की कम्पनियों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ परिचालनिक अभियान चलाये जा रहे है। इसके अतिरिक्त ई/211 कम्पनी द्वारा स्थानीय ग्रामीणो को मुख्यधारा में लाने की भावना से सुदूर इलाको में लगातार समाज सेवा/जनकल्याण हेतु कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किये जाते है। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। इससे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जनसामान्य का स्थानीय पुलिस तथा केन्द्रीय सुरक्षा बलों के प्रति आदरभाव एवं विश्वास की भावना में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे नक्सल गतिविधियों में भी प्रतिकुल प्रभाव देखने को मिल रहे है।
इसी क्रम में दिनांक 25 फरवरी 2026 दिन बुधवार को ई/211 बटालियन, के.रि.पु.बल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत 211 बटालियन, के.रि.पु.बल के विजय प्रताप, कमाण्डेंट, रंजन कुमार बहाली, द्वितीय कमान अधिकारी, ईकबाल अहमद, उप. कमाण्डेन्ट, डा. देविनेनि तपस्वनि, चिकित्सा अधिकारी 211 बटालियन, के.रि.पु.बल, संतोष कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट, ई/211 बटालियन के.रि.पु.बल, की अध्यक्षता में शासकीय प्राथमिक कन्या आश्रम शाला, शोभा, जिला-गरियाबन्द (छ.ग.) के खेल मैदान में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण संजय नेताम, जिला पंचायत सदस्य मैनपुर डिवीजन, उप. निरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह गंगवार, थाना प्रभारी शोभा, घनश्याम मरकाम, सरपंच ग्राम पंचायत शोभा, नरवती नरेश नेताम, सरपंच ग्राम पंचायत गोना, फुलमती नेताम, सरपंच ग्राम पंचायत अडगड़ी, चुन्नीलाल नेगी, प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकगण, शासकीय प्राथमिक कन्या आश्रम शाला, शोभा तथा ग्राम शोभा, गोना एवं पेन्ड्रा के महिला, पुरूष एंव बच्चे भी उपस्थित रहे।
सिविक एक्शन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत शोभा, अडगड़ी तथा गोना के अंर्तगत आने वाले गाँवों के जरूरतमंद को जिसमें ग्राम पंचायत शोभा, पेन्ड्रा एवं गोना के गाँवो के जरूरतमंद लोगों को टेलिविजन, कंबल, सोलर लालटेन, पानी भंडारण हेतु सिन्टेक्स, गैंती, फावड़ा, साड़ी, लुंगी, गमछा, क्रिकेट बेट, टेनिस बॉल, क्रिकेट स्टाम्प, फुटबॉल, वालीबॉल, वालीबॉल नेट, पतीला, डेगचा, भगोना, स्टील प्लेट, स्टील ग्लास, चप्पल, एवं स्कुली बच्चों को स्कूल बैग, स्कूल ड्रेस, स्टेशनरी सामान का वितरण किया गया। इस सिविक एक्शन कार्यक्रम में संजय नेताम, जिला पंचायत सदस्य मैनपुर डिवीजन, घनश्याम मरकाम, सरपंच ग्राम पंचायत शोभा,नरवती नरेश नेताम, सरपंच-ग्राम पंचायत गोना, फुलमती नेताम, सरपंच ग्राम पंचायत अडगड़ी, चुन्नीलाल नेगी, प्रधानाचार्य, शासकीय प्राथमिक कन्या आश्रम शाला, शोभा द्वारा इस प्रकार के सिविक एक्शन / मेडिकल कैम्प कार्यक्रम आयोजन करने लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा एंव अभिनन्दन किया।
अन्त में कार्यक्रम समापन के दौरान विजय प्रताप, (कमाण्डेन्ट 211 बटालियन के.रि.पु.बल) ने उपरोक्त सामग्री वितरण किये जाने के बाद सभी उपस्थित ग्राम वासियों एवं स्कुली बच्चों को संबोधित किया और बताया कि के.रि.पु.बल द्वारा नक्सली प्रभावित इलाको में लगातार जन-कल्याण हेतु इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, क्षेत्र के निवासियों के कल्याण हेतु के.रि.पु.बल द्वारा जन-कल्याण कार्यक्रम एवं निःशुल्क चिकित्सा कैम्प लगाकर क्षेत्र के निवासियों की सेवा/मदद की जा रही है। इस प्रकार के कार्यकम इस क्षेत्र की जनता को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिये सेतु का कार्य कर रही है। ई/211 बटालियन, के.रि.पु.बल के द्वारा उठाये गये इस कदम में भारी मात्रा में उपस्थित ग्रामीणों ने सराहना की एवं सुरक्षाबलों को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया ।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




