परसाभांठा में करंट फैलने से मचा हड़कंप, सड़क किनारे गड्ढे में उतरा था बिजली का प्रवाह, बाजार के दिन बड़ा हादसा टला, बिजली काटकर की गई बैरिकेडिंग

राजधानी से जनता तक कोरबा |कोरबा जिले के बालको क्षेत्र स्थित परसाभांठा में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे बने एक गड्ढे में करंट प्रवाहित होने की जानकारी सामने आई। घटना ऐसे समय हुई जब इलाके में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था और बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गड्ढे में करंट उतरने की जानकारी मिलते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बिजली आपूर्ति बंद कर बैरिकेडिंग किया।

 

स्थिति को देखते हुए संबंधित स्थान पर बैरिकेडिंग भी की गई, ताकि कोई व्यक्ति गलती से गड्ढे के संपर्क में न आए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते करंट प्रवाहित होने की जानकारी नहीं मिलती, तो बाजार के दिन बड़ी जनहानि हो सकती थी। लोगों ने ऐसे स्थानों पर बिजली व्यवस्था की नियमित जांच और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गड्ढे में करंट किस कारण से प्रवाहित हुआ।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज