ब्लाक कांग्रेस कमेटी खरोरा ने की पीजीएम श्री भरत देवांगन हाईस्कूल में पेड़ों की कटाई के विरोध में शिकायत

 

राजधानी से जनता तक खरोरा, रायपुर (छ.ग.) – ब्लाक कांग्रेस कमेटी खरोरा ने तहसीलदार महोदय, तहसील कार्यालय खरोरा को ज्ञापन देकर पीएम श्री भरत देवांगन हाईस्कूल खरोरा में पेड़ों की कटाई के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील अंतर्गत नगर खरोरा के पीजीएम श्री भरत देवांगन हाईस्कूल में विगत 15 से 20 वर्ष पहले जनप्रतिनिधि एवं स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राओं द्वारा सागौन, खैर एवं अन्य प्रजाति के पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया था। ये सभी पेड़ विशाल रूप ले लिया गया था जोकि स्कूल की सुंदरता एवं छांव और ऑक्सीजन का आधार था।

हाल ही में इन पेड़ों की कुछ दिनों पहले शाला विकास समिति द्वारा उचित कारण नहीं होने पर भी कटाई की गई और न ही वन विभाग, शिक्षा विभाग से पूर्व अनुमति लिया गया। जो कि सरासर गलत है। सरकार का नारा है “एक पेड़ मां के नाम”, वहीं सरकारी स्कूल में ही पेड़ों की कटाई की जा रही है।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने पेड़ों की कटाई का घोर निंदा करते हैं और संबंधित समिति एवं व्यक्तियों के ऊपर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग करते हैं। 

साथ ही मांग की गई है कि कटी हुई पेड़ों को क्या किया गया आखिर वह कहां हैं ये ज्ञात नहीं है ये जानकारी तहसील, वन, शिक्षा विभाग के पास रहना चाहिये, और गलत कटाई पर नियमानुसार कार्यवाही होना चाहिये वरना ब्लॉक कांग्रेस खरोरा तहसील कार्यालय का घेराव करेगी।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमिटी खरोरा के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, वरिष्ठ कॉंग्रेसी एवं पार्षद डॉ सुरेंद्र गिलहरे, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत पन्ना देवांगन, पूर्व पार्षद कपिल नशीने, ब्लॉक् कांग्रेस कार्यालय प्रभारी धनेश वर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस मिडिया प्रभारी भानुप्रताप भट्ट, छाया पार्षद वार्ड 07 छबिला सेन, परमेश्वर नायक सहित कार्यकर्त्तावो की उपस्तिथि रही.

Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज