पंचायत विभाग की बड़ी कार्रवाई: शासकीय राशि गबन का आरोपी सचिव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

 

सुकमा – जिला पंचायत सुकमा के पंचायत विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। विकासखंड कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत कमाराम में शासकीय राशि के गबन के मामले में आरोपी पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कमाराम की आवेदिका श्रीमती उड़के माड़े सहित 19 ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोंटा द्वारा विस्तृत जांच की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि श्री मोहम्मद हाफिज खान, पंचायत सचिव (निलंबित), ग्राम पंचायत कमाराम एवं सूरपन गुड़ा, जनपद पंचायत कोंटा द्वारा कुल ₹3,23,760 (तीन लाख तेईस हजार सात सौ साठ रुपये) की शासकीय राशि का गबन किया गया।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकंद ठाकुर, जिला पंचायत सुकमा ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आमजन में प्रशासन की पारदर्शिता एवं जवाबदेही को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है। पंचायत विभाग की यह तत्परता ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज