राजधानी से जनता तक। जांजगीर-चाम्पा। जिले के बलौदा ब्लॉक मुख्यालय में स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। उपस्थित स्वास्थ्य मितानिनो एवं लोगों को इंजी. मिरी ने सम्बोधित करते हुए कहा हमारी मितानिन बहने छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करवाती हैं और समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता के साथ ग्रामीणों को साफ-सफाई पोषणऔर मलेरिया टीबी निमोनिया जैसी संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक भी करती, एक तरफ से गांव में वह डॉक्टर की भूमिका भी निभाती हैं। उन्होंने मितानिनों को प्रोत्साहित करते हुए आगे कि सामान्य बीमारियों के लिए प्राथमिक उपचार देना और गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाने का भी कार्य करती हैं। अध्यक्ष ने कहा कि संस्थागत प्रसव (अस्पताल में डिलीवरी) को बढ़ावा देना और सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ घर-घर पहुँचाती हैं।

अपने संबोधन में इंजी. मिरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन सरकार में स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुये आगामी वर्ष के बजट में किये गए प्रावधानों की जानकारी भी साझा की। इस दौरान उन्होंने मीतानिनो से अपील करते हुए सरकार के सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने और जन जागरूकता हेतु आग्रह किया। इस दौरान जिला पंचायत सभापति बबीता रवि वचन रात्रे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रमाकांत सहित बड़ी सँख्या में मितानिन सहित जनप्रतिनिधी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




