थाना खरोरा में शांति समिति की बैठक संपन्न, शांति व सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील

राजधानी से जनता तक खरोरा। आगामी होली त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना खरोरा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के प्रमुख, व्यापारी संघ के सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा उपस्थित लोगों को शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का पर्व है, इसे आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि को बढ़ावा न दें तथा ऐसी किसी भी स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।

थाना प्रभारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान डीजे, जुलूस, हुड़दंग, शराब सेवन कर वाहन चलाने तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले कार्यों से दूर रहें। सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग सुरक्षित वातावरण में होली का पर्व मना सकें।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपने विचार रखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। सभी सदस्यों ने एक स्वर में होली पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

अंत में पुलिस प्रशासन द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि जनसहयोग से ही किसी भी त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज