आगामी पर्वों को लेकर थाना प्रभारी फैजूल हौदा ने थाना परिसर में की बैठक

आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील 

 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

 

 

गरियाबंद/देवभोग – गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन पर थाना प्रभारी फैजूल शाह हौदा ने आज नगर पंचायत देवभोग के थाना परिसर में एसडीएम साहब के अध्यक्षता में हुई बैठक, जिसमें विशेष रूप से आगामी राष्ट्रीय त्यौहार होली एवं रमजान के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समुदायों के समाज सेवक, धर्मगुरूओं, संभ्रांत व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों , जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद,सरपंच व वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों के उपस्थिति में शांति व्यवस्था बैठक कमेटी आयोजित की गई। बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी रामसिंग सोरी व थाना प्रभारी फैजूल शाह हौदा ने सभी उपस्थित जनों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखते हुए पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाने अपील की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार कि अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट प्रसारित न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधियां अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस थाना देवभोग को देने हेतु प्रेरित किया गया। उपस्थित जनों द्वारा भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। आज के इस बैठक में प्रमुख रूप से सरपंच, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद,अधिकारी , कर्मचारी, राजनीति दलों के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता व अन्य समाज सेवी उक्त बैठक में उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है