मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत नई बस सेवा का शुभारंभ

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के अंतर्गत एक नई बस सेवा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, नगर पालिका अध्यक्ष हूँगाराम मरकाम सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

यह बस सेवा जिले के अंदरूनी एवं दूरस्थ ग्रामीण इलाकों को जोड़ने के उद्देश्य से संचालित की जाएगी, जिससे चितलनार जैसे सुदूर गांवों के लोगों को सीधी परिवहन सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह सेवा बड़ी राहत साबित होगी।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत शुरू की गई यह सेवा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी आसान बनेगी।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज