किसानों को जल्द मिलेगा सिंचाई जल, जल संरक्षण को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर

ग्राम पंचायत नीलावरम में हाइड्रो बेस्ड उद्वहन योजना पर विशेष ग्राम सभा आयोजित

जिला प्रमुख नवीन दांदडें  राजधानी से जनता तक सुकमा – विकासखंड सुकमा अंतर्गत ग्राम पंचायत नीलावरम में हाइड्रो बेस्ड उद्वहन (पंपिंग) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कृषकों को सिंचाई हेतु जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जल प्रबंधन की दिशा में यह पहल क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होने जा रही है।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत नीलावरम पहले पोटाकेबिन संचालन के लिए भी जानी जाती है और अब यह पंचायत जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। शासन-प्रशासन के प्रयासों से ग्राम के समीप बहने वाली मलगेर नदी के जल का उपयोग सिंचाई, पशुपालन एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जाएगा।

इस अवसर पर कलेक्टर अमित कुमार ने कहा कि नदी के जल का समुचित एवं योजनाबद्ध उपयोग करने से भू-जल स्तर पर दबाव कम होगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने ग्रामवासियों से योजना को सामूहिक संपत्ति मानते हुए उसकी देखरेख और संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

ग्राम सभा में योजना की सुरक्षा और दीर्घकालिक संचालन पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों के सहयोग से ही योजना का स्थायी एवं प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।

कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग शांतनु विश्वास ने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे किसानों को समय पर सिंचाई जल उपलब्ध हो सकेगा और कृषि कार्य में सुगमता आएगी।

इसके अतिरिक्त ग्राम सभा में आवास, मनरेगा, कृषि एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर, उप संचालक कृषि विभाग पी. आर. बघेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत नीलावरम में आयोजित यह विशेष ग्राम सभा न केवल सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि जल संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी की मजबूत मिसाल भी प्रस्तुत करती है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज