भोपालपटनम – नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। सुबह से ही लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

नगर के विभिन्न मोहल्लों और चौक-चौराहों पर लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली खेली। युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों और गीत-संगीत के साथ नाचते-गाते नजर आईं। वहीं घरों में विशेष पकवान बनाए गए और लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर होली की बधाई दी।
त्योहार के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।
होली के इस पावन अवसर पर लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हुए त्योहार का आनंद लिया। नगर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है


