गंगालूर थाना प्रभारी गिरीश तिवारी ने महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान।

राजधानी से जनता तक बीजापुर।नक्सल प्रभावित क्षेत्र में महिला दिवस के अवसर पर पुलिस द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन गंगालूर थाना में किया गया था।जिसमे उत्कृष्ट कार्य करने वालो महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लेकर उत्साह दिखाया।कार्यक्रम का आयोजन बीजापुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश और मार्गदर्शन पर थाना गंगालूर के थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर आसपास के गांवों से लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साड़ी भेंट कर उनका सम्मान किया गया और समाज में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की गई।इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं समाज की मजबूत आधारशिला हैं और उनके सशक्त होने से ही समाज और देश का विकास संभव है। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी गिरीश तिवारी ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा समाज के साथ मिलकर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

ग्रामीण महिलाओं ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान एवम कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ता है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज