नगर पंचायत दोरनापाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जिला प्रमुख नवीन दांदडें राजधानी से जनता तक सुकमा। नगर पंचायत दोरनापाल में रविवार 08 मार्च को International Women’s Day बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत कोंटा की अध्यक्ष कुसुमलता कोवासी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पंचायत की पार्षद श्रीमती ललिता, श्रीमती मंगली सोढ़ी, राजे मड़कम, श्रीमती गीता मिड़ियम सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जगरगुंडा, चिंतलनार, चिंतागुफा, पोलमपल्ली, दोरनापाल, पेंटा, कुर्ती और दुब्बाटोटा क्षेत्र से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को लेकर विचार साझा किए गए।

इस दौरान महिलाओं को सम्मानित भी किया गया और समाज के विकास में उनके योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है और महिला सशक्तिकरण से ही मजबूत समाज का निर्माण होता है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह, सम्मान और जागरूकता से भरा रहा।

Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।