भाजपा कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, नशे और अफीम खेती के मुद्दे पर जताया विरोध

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – जिला मुख्यालय सुकमा में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार और अफीम की खेती के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।


यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पंच-सरपंच, जिला पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस तथा नगर पालिका परिषद के पार्षद बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार और कथित रूप से हो रही अफीम की खेती पर कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि प्रदेश में नशे के प्रसार से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार को इस पर कड़े कदम उठाने चाहिए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने एकत्र होकर अपनी मांगों और विरोध को प्रकट किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल काफी गरमाया रहा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि प्रदेश में नशे के कारोबार और अफीम की खेती पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आने वाले समय में और भी बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज