नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाटी के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 108 संजीवनी एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन का इस्तेमाल सवारी ढोने के लिए किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




