प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से भुनेश्वरी यादव को मिला सहारा, गर्भावस्था के दौरान मिली आर्थिक सहायता

राजधानी से जनता तक/रायपुर, 12 मार्च 2026। खोरसी गांव की श्रीमती भुनेश्वरी यादव के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भावस्था के समय एक बड़ा सहारा साबित हुई। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाली भुनेश्वरी यादव को इस योजना के माध्यम से मिली सहायता से गर्भावस्था के दौरान अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिली।

श्रीमती भुनेश्वरी यादव बताती हैं कि उनका परिवार मेहनत-मजदूरी कर जीवनयापन करता है। गर्भावस्था के दौरान खर्च बढ़ने से उन्हें आर्थिक चिंता भी थी। ऐसे समय में उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी मिलने पर आवेदन किया और योजना का लाभ प्राप्त किया।

योजना के तहत उन्हें दो किश्तों में आर्थिक सहायता मिली। पहली किश्त के रूप में प्राप्त 3 हजार रुपये का उपयोग उन्होंने अपने स्वास्थ्य की देखभाल और पौष्टिक आहार लेने में किया। इसके बाद दूसरी किश्त में मिले 2000₹ से उन्होंने अपने नवजात शिशु के ऊपरी आहार और देखभाल का खर्च उठाया।

श्रीमती यादव कहती हैं कि इस सहायता से गर्भावस्था के दौरान उन्हें काफी राहत मिली और जरूरत के समय आर्थिक सहयोग मिलने से चिंता भी कम हुई।

उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत मददगार हैं और इससे माताओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल संभव हो रही है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज