संजय भूषण पाण्डेय ने जन समस्या निवारण शिविर में दिलाया ग्रामीणों को त्वरित राहत..

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़। जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की सक्रिय पहल और संवेदनशील नेतृत्व के चलते ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका निराकरण प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तत्काल किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने उपस्थित ग्रामीणों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन समस्या निवारण शिविर का उद्देश्य शासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों की समस्याओं का निराकरण एक ही मंच पर त्वरित रूप से किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी जरूरतमंद को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना न पड़े।पाण्डय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता, निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण भी किया गया। कई ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान होने से लोगों में खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिला।शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित ऐसे शिविरों की सराहना करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय के प्रयासों की प्रशंसा की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज