भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कुसमी मंडल कार्यकारिणी घोषित, अमरदयाल यादव बने उपाध्यक्ष

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/सामरी 

प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देश पर हुई घोषणा, सामरी के अमरदयाल यादव को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू एवं जिला अध्यक्ष बलरामपुर ओमप्रकाश जायसवाल के निर्देशानुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कुसमी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बद्री यादव की सहमति तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो की अनुशंसा पर कुसमी मंडल अध्यक्ष जगरनाथ यादव ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की।

इस घोषणा के तहत सामरी निवासी अमरदयाल यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कुसमी मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमरदयाल यादव को यह जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया है।

पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज