खादी वस्त्र ही नहीं, विचारधारा भी है- मनोज कुमार

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 मार्च 2026 / खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार आज कांकेर के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान पहंुचे जहां पर उन्होंने ग्रामोद्योग विकास योजना अतंर्गत प्रदेशभर से आए 580 हितग्राहियों को विभिन्न गतिविधियों जैसे-कुम्हारी, दोना-पत्तल निर्माण, फुटवियर निर्माण, मधुमक्खी पालन, इमली प्रसंस्करण, प्लंबर जैसी विभिन्न सृजनात्मक कार्यों से संबंधित मशीनों एवं टूलकिट का वितरण किया। इस अवसर पर हितग्राहियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने कहा कि खादी वस्त्र ही नहीं, यह एक विचारधारा भी है।

आज दोपहर गोविंदपुर के खेल मैदान में आयोजित टूलकिट वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हर हाथों को हुनर दिलाने, उन्हंे कुशल बनाने के उद््देश्य से ग्रामीण विकास और उत्थान पर सतत कार्य कर रहे हैं। उनके विजन-2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी पूरा हो सकता है, जब प्रत्येक व्यक्ति हर दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर बनंे। अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा को पूर्ण करने प्रदेश की साय सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश सशक्त होगा तो देश भी सशक्त होगा और इसमें खादी ग्रामोद्योग विभाग सहित प्रत्येक नागरिक की भूमिका होनी चाहिए। उन्होेंने स्वदेशी उत्पाद अपनाने पर जोर देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा ग्रामोत्थान की संकल्पना इस बात से पता चलता है कि विभाग द्वारा 90 प्रतिशत तक की अनुदान राशि का प्रावधान किया गया है। श्री मनोज कुमार ने सभी हितग्राहियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने, आधुनिक टूलकिट का सदुपयोग करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की बात कही।

इसके पहले छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश को दशा और दिशा देने की शुरूआत ग्राम विकास से कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सहित जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मणिपुर, सिक्किम, असम सहित दक्षिण भारत के अनेक राज्यों में खादी ग्रामोद्योग एवं कुटीर उद्योगों के विकास के लिए केन्द्र शासन द्वारा सृजनात्मक गतिविधियां एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री कुमार एवं प्रदेश के अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने मंच से स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को प्रतीकात्मक रूप से टूलकिट एवं मशीनों का वितरण किया। इस अवसर पर विभाग के श्री यशपाल, डॉ. कुलदीप वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारीकण उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज