अवैध शराब का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार।

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज 

रघुनाथनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही उत्तरप्रदेश निर्मित वाह आरेंज देशी मसाला शराब 18 लीटर जप्त, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।

रघुनाथनगर :- बलरामपुर जिला के थाना रघुनाथनगर पुलिस को दिनांक 27.03.2026 मुखबिर द्वारा मोटर सायकल में अवैध शराब का परिवहन कर रघुनाथनगर की ओर लाने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा तत्संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर हमराह पुलिस बल के साथ ग्राम रघुनाथनगर केसारी मोड़ पहुंच कर अवैध शराब रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपी मनोज कुमार गोड़ पिता लालचन्द गोड़ उम्र 25 साल जाति गोड एवं सहयोगी आरोपी दयाशंकर पिता तुलसी दास उम्र 25 साल जाति पनिका दोनों साकिनान शिश टोला थाना बभनी जिला सोनभद्र (उ.प्र.) के कब्जे से 90 नग उत्तरप्रदेश निर्मित वाह ऑरेंज देशी मसाला शराब कुल मात्रा 18 लीटर कुल कीमती 6750/- रुपये का बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी मनोज कुमार गौड़ एवं दयाशंकर पनिका को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरूध अपराध क्र 25/26 धारा 34 (2) आब० एक्ट कायम कर दोनों आरोपियों को न्याययिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज