राजधानी से जनता तक। कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा बालको मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक और वैचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ताओं के रूप में जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, जोगेश लांबा, प्रफुल्ल तिवारी, किशन अग्रवाल, हितानंद अग्रवाल, दीपक चावड़ा, सुरेंद्र राठौर एवं अजय दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की नीतियों एवं कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डिलेंद्र यादव, महामंत्री जय राठौड़ एवं संपत यादव सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पार्षदगण और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार, इस प्रशिक्षण महाभियान में कुल 150 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




