छिन्दगढ़ में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, भक्ति में डूबा पूरा ग्राम

जिला प्रमुख नवीन दांदडें राजधानी से जनता तक/सुकमा/छिन्दगढ़। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ग्राम छिन्दगढ़ में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान हनुमान जी की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक वातावरण देखने को मिला, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान हनुमान जी का गुणगान करते नजर आए।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगणों को प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे में हलवा एवं शरबत का वितरण कर लोगों ने सेवा और समर्पण का संदेश दिया।

ग्राम छिन्दगढ़ में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और आस्था का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर हो गया।

 यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा भावना का भी प्रेरणादायक उदाहरण बना।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज