चिंतलनार पोटा केबीन विद्यालय में अव्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई ,अधीक्षक निलंबित, एक अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा, 02 अप्रैल 2026। जिले के चिंतलनार (चिंतागुफा) स्थित पोर्टाकेबिन आवासीय विद्यालय में भारी अव्यवस्थाओं के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अमित कुमार द्वारा 31 मार्च को किए गए आकस्मिक निरीक्षण में विद्यालय की स्थिति बेहद दयनीय पाई गई, जिसके बाद तत्काल प्रशासनिक कदम उठाए गए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में गंदगी का आलम साफ दिखाई दिया। जगह-जगह कचरा फैला हुआ था, छात्रावास अस्त-व्यस्त था और बच्चों के रहने की व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में मिली। कई छात्र-छात्राएं अस्वच्छ एवं अव्यवस्थित कपड़ों में नजर आए, जिससे प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई।
प्रारंभिक कार्रवाई के तहत अधीक्षक किरण कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 1 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जांच में यह भी सामने आया कि संस्था में कर्मचारियों पर अधीक्षक का नियंत्रण कमजोर है, जिससे संपूर्ण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। विद्यालय के प्रारंभिक (अ) और माध्यमिक (ब) दोनों स्तरों की व्यवस्थाओं को सुधारने में गंभीर लापरवाही बरती गई और पूर्व में दिए गए निर्देशों का भी पालन नहीं किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने अधीक्षक (माध्यमिक) भूपतराज ठाकुर एवं सहायक अधीक्षक (प्रारंभिक) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि के दौरान श्री ठाकुर का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कोंटा कार्यालय निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है और अन्य संस्थानों को भी स्पष्ट संदेश गया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज