सुकमा में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, मैजिक वाहन समेत आरोपी गिरफ्तार

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

जिला सुकमा के कोंटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त कर तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।

नाकाबंदी में पकड़ा गया आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कोंटा से एनएच-30 मार्ग होते हुए एर्राबोर की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंटा के नेतृत्व में टीम ने नेशनल हाईवे-30 पर सघन नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

मैजिक वाहन से हो रही थी तस्करी

जांच के दौरान एक सफेद रंग का मैजिक वाहन (क्रमांक CG 26 K 0902) को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम आस विजय (27 वर्ष), निवासी एर्राबोर बताया। वाहन की तलाशी में चार कार्टूनों में भरी अवैध शराब बरामद हुई।

भारी मात्रा में शराब जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 41.640 बल्क लीटर शराब जब्त की, जिसमें—
MC Dowells No.1 अंग्रेजी शराब – 17.640 बल्क लीटर
HUNTR बीयर – 24.000 बल्क लीटर
जब्त शराब की कुल कीमत ₹25,920 आंकी गई है।
वाहन समेत कुल जब्ती 2.75 लाख से अधिक
तस्करी में प्रयुक्त मैजिक वाहन (कीमत लगभग ₹2,50,000) सहित कुल जब्ती की कीमत करीब ₹2,75,920 बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोंटा में अपराध क्रमांक 13/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह, अभिषेक वर्मा एवं मनोज तिर्की के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कोंटा डॉ. प्रशांत देवांगन के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पोपेन्द्र कुर्रे सहित पुलिस टीम के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने में सफलता मिली।
अवैध कारोबार पर लगातार प्रहार जारी
सुकमा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज