गादीरास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

सम्मान, समरसता और संगठन मजबूती का दिया गया संदेश

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। गादीरास क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को दोहराते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह भदौरिया की विशेष उपस्थिति रही।
बुजुर्गों का सम्मान, कार्यक्रम बना यादगार
स्थापना दिवस के मौके पर अरुण सिंह भदौरिया द्वारा क्षेत्र के वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। सम्मान प्राप्त बुजुर्गों ने भावुक होकर आभार व्यक्त किया और इसे समाज में संस्कार एवं सम्मान की परंपरा को मजबूत करने वाला कदम बताया।
विचारधारा और विकास पर हुआ मंथन

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, उसकी विचारधारा तथा देश के विकास में उसके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं की भागीदारी
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से नागेंद्र सिंह भदौरिया, सोन्या यादव, दुर्जन सेठिया, हड़मा मड़कामी, केशा वेट्टी, मंगड़ू यादव, मांगू राम यादव, लखमू यादव, राजकुमार श्रीवाने, फरहान हाशमी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को शरबत वितरण किया गया।
गादीरास में आयोजित यह स्थापना दिवस समारोह उत्साह, सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है