राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग – भारतीय जनता पार्टी के 47 वां स्थापना दिवस तथा 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी शोभा चंद पात्र जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा गरियाबंद व भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने फुटपाथ पर आवागमन कर रहे, राहगीरों को बड़ी आदरतापूर्वक ठंडा पानी पिलाकर सम्मान किया जा रहा है। चुकी तेज धूप गर्मी से जनता भूखे प्यासे से तरस जाते है। इस कार्यक्रम के अवसर पर शोभा चंद पात्र जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा गरियाबंद ने ‘ जनसेवा ही प्रभु सेवा’ है, तो इसी कहावत पर भूखे को रोटी प्यासे को पानी’ चुकी जल ही जीवन है,जल के बिना जीव जगत का अस्तित्व असंभव है। मानवता धर्म निभाने उन्होंने भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस और अम्बेडकर जयंती समारोह आयोजित पर लोगों को एक गिलास पानी पीला कर मानवता धर्म की मिशाल कायम किया।
पात्र ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजनाओं को कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के सम्मान का उत्सव में से पोषण सुरक्षा 1,000 करोड़ से चना, शक्कर और नमक की निर्बाध आपूर्ति,सियान गुड़ी इस योजना से ग्रामीण बुजुर्गों के लिए सम्मानजनक डे-केयर सेंटर, तथा छत्तीसगढ़ राज्य में 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को प्रति माह सहयोग महतारी वंदन योजना से उनके खाते में खुशहाली का अंतरण किया जाता है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के इस दौर से कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




