गोंगला में उत्साह के साथ मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूती का संकल्प

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 7 अप्रैल को ग्राम पंचायत गोंगला (मुयारास) के बूथ क्रमांक 192 में कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में भाजयुमो जिला मंत्री अमित कुमार कश्यप, पूर्व सरपंच आयता राम बूंगरी, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अजय बघेल, बूथ अध्यक्ष सहदेव यादव एवं ग्राम प्रमुख बूंगरी मुक्का सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस के मौके पर बूथ स्तर पर ध्वजारोहण किया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र सेवा एवं विकास को गति देना है, जिसके लिए हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।
इस आयोजन ने न केवल कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया, बल्कि संगठनात्मक एकता और समर्पण का भी संदेश दिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज