गरियाबंद कलेक्टर की पैनी नजर से अवैध शराब पर पाबंदी जिला आबकारी टीम की तावड़ तोड़ बड़ी कार्यवाही से अवैध शराब तस्करों में मचा हड़कंप

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

 

गरियाबंद/देवभोग – अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने 9 अप्रैल 2026 , गुरुवार को आबकारी आयुक्त आर संगीता तथा कलेक्टर भगवान सिंह उइके के निर्देशानुसार से प्राप्त जानकारी अनुसार देवभोग क्षेत्र में जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में गरियाबंद आबकारी टीम ने सघन गश्त के दौरान प्रकरण कायम किए गए।
वृत्त देवभोग के अंतर्गत गस्त के दरम्यान देवभोग से गरियाबंद मुख्य सड़क मार्ग झाराबाहाल पुलिया के नीचे अवैध शराब आरोपी माखनलाल यादव पिता मनी राम यादव जाति रावत, उम्र 40 वर्ष ग्राम निवास गिरसुल थाना देवभोग, जिला गरियाबंद, (छत्तीसगढ़) के आरोपी को रंगे हाथों पकड़ कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी अधिपत्य में एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैली में 35 नग देशी प्लेन शोले मदिरा प्रत्येक में 180-180 मिली, जिसमें भरा हुआ कुल मात्रा 6.30 बल्क लीटर देशी प्लेन शोले मदिरा को आबकारी टीम ने जप्त कर लिया गया, और आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम लागू 1915 संशोधित 2011 की धारा 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक रजत चंद ठाकुर, आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव, आबकारी आरक्षण पीतांबर चौधरी, नगर सैनिक संजय नेताम, मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक कल्पना ध्रुव, तथा वाहन चालक गोवर्धन सिन्हा का विशेष सराहनीय योगदान रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज