आयुक्त आशुतोष पांडेय ने दर्री जोन के विभिन्न क्षेत्र का किया दौरा,पार्षदगण सहित एनटीपीसी, दर्री जोन के अधिकारी – कर्मचारी भी रहे मौजूद

कोरबा।निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने दर्री जोन के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर उद्यानों के सौंदर्यीकरण,नगर निगम सीमा के प्रवेश द्वार को सुसज्जित करने का अभिनव पहल किया।इस दौरान वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन,पार्षद सरोज शांडिल्य,पार्षद पति द्वय, एनटीपीसी के अधिकारी सहित दर्री जोन के अधिकारी – कर्मचारी मौजूद रहे।

आयुक्त श्री पांडेय ने एनटीपीसी अधिकारियों को आदेशित किया कि कटघोरा मार्ग से आने वाले निगम के सीमा प्रारंभ प्रवेश द्वार को सुसज्जित करें साथ ही मुख्य मार्ग पर जितने भी उद्यान है उन्हें विकसित करने साथ ही ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाए।एनटीपीसी मुख्य गेट पर एनटीपीसी द्वारा किए अवैध कब्जा को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा।एनटीपीसी द्वारा बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय में फैली अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुव्यवस्थित करने आदेशित किया। वही दर्री जोन अधिकारी – कर्मचारियों को निर्देशित किया की सड़क किनारे जितने भी अवैध कब्जा है उसे हटाने की कार्यवाही की जाए।
आयुक्त श्री पांडेय ने प्रतीक्षा बस स्टैंड का निरीक्षण किया और वहां सुसज्जित चौपाटी निर्माण करने निर्देशित किया।

आयुक्त आशुतोष ने बताया कि शहर के साथ – साथ उप नगरों की सौंदर्यीकरण भी जरूरी है।वहीं वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन बताया कि दर्री क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए क्षेत्र के पार्षदों द्वारा आयुक्त श्री पांडेय के समक्ष प्रस्ताव रखा गया था जिसके चलते आज दौरा किया गया जो सार्थक रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज