गांव-गांव पहुंच रही योजनाओं की जानकारी: “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान में उमड़ा जनसमर्थन

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलाए जा रहे “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत आज सुकमा मंडल के ग्राम मंगीपाल (बूथ क्रमांक 193) में प्रभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बूथ प्रभारी जोगा बारसे एवं वक्ता अंजय मरकाम द्वारा किया गया।

 

इस दौरान ग्राम पंचायत पुसपल्ली के ग्राम मंगीपाल (दरभा) में भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री धनीराम बारसे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं—महतारी वंदन योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं जल जीवन मिशन—का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जिन पात्र हितग्राहियों को अब तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, वे आगे आएं और अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में योजनाओं को लेकर उत्साह देखा गया और कई लोगों ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री प्रवीण बारसे, उर्मापाल के सरपंच देवा मरकाम, छिंदगढ़ के सरपंच सुखमणी राजेश पुजारी, पटेल गंगा करामी, देवा मांडवी, जोगा करामी, दुलार कुंजामी, सोमा मांडवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अभियान का उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना और सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज