- जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा/ पाकेला पेदापारा में आज गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में गौ सेवकों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य गौ सम्मान आह्वान अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाना रहा।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता को विशेष स्थान प्राप्त है। गौ रक्षा और सेवा केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
वक्ताओं ने उपस्थित सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अन्य लोगों को भी जोड़ें, ताकि यह अभियान शत-प्रतिशत सफल हो सके। उन्होंने कहा कि गौ सेवा एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे न केवल व्यक्ति का बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भी कल्याण होता है।
बैठक में यह भी बताया गया कि गौ सेवा से जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है और व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस पुनीत कार्य में हर वर्ग के लोगों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




