साहित्य भवन व सियान सदन को मिली अतिरिक्त भवनों की सौगात, 41 लाख रू. के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण

राजधानी से जनता तक| कोरबा| कोरबा के घंटाघर स्थित पं.मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन एवं वहॉं पर स्थित सियान सदन को आज सुविधापूर्ण अतिरिक्त भवनों की सौगात प्राप्त हुई। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सवा 41 लाख रूपये की लागत से निर्मित उक्त दोनों भवनों का लोकार्पण उनके करकमलों के द्वारा किया गया। इस मौके पर निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पंकज देवांगन व राकेश वर्मा सहित नगर के वरिष्ठ नागरिकगण, साहित्य भवन के पदाधिकारी व साहित्यकार बंधु उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम के वार्ड क्र 24 सियान सदन परिसर में जिला खनिज न्यास मद से 23 लाख 65 हजार रूपये की लागत से अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, प्रसाधन कक्ष, बाउण्ड्रीवाल, पेवर ब्लाक बिछाने आदि का कार्य कराया गया है, इसी प्रकार उक्त वार्ड में ही स्थित पं.मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन में विधायक मद से 17 लाख 60 हजार रूपये की लागत से हाल का निर्माण विस्तार कार्य व अन्य व्यवस्थायें की गई हैं। आज प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उक्त दोनों महत्वपूर्ण कार्यो का लोकार्पण उनके हाथों किया गया।

 

वरिष्ठजनों का आशीर्वाद सबसे बड़ा धन 

इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि वरिष्ठजनों का आशीर्वाद हम सबके लिये सबसे बड़ा धन है, वह व्यक्ति अत्यंत भाग्यशाली है, जिसे बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद नित्य प्राप्त होता है। उन्होने कहा कि जहॉं बुजुर्गो व वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाता है, उनकी सेवा की जाती है, उसी स्थान में शुभता का, सुख-समृद्धि का निवास होता है, हमारा परम कर्तव्य है कि हम अपने परिवार व समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करें, उनकी सेवा करें तथा निरंतर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आज सियान सदन में नवनिर्मित अतिरिक्त कमरों को बुजुर्गो की सेवा में सौपा जा रहा है, उन्हेाने इस मौके पर नवनिर्मित अतिरिक्त भवन में ए.सी. लगवाये जाने व टी.व्ही.की व्यवस्था कराये जाने की भी घोषणा की, इसके साथ ही उद्योग मंत्री श्री देवांगन के आग्रह पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा सियान सदन के अतिरिक्त भवन की चाबी भी सियान सदन समिति को सौपी गई, वहीं उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बालको में सियान सदन निर्माण हेतु 10 लाख रूपये स्वीकृत किये जाने की घोषणा भी की। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने साहित्य भवन के अतिरिक्त भवन निर्माण की शुभकामना देते हुये कहा कि अब साहित्यकार बंधुओं के लिये अपने क्रियाकलापों हेतु स्थान की कमी नहीं रहेगी, जो दो अतिरिक्त कमरे निर्मित कराये गये हैं, उनमें बाहर से आने वाले साहित्यकार भाई-बहनों के रूकने ठहरने की व्यवस्था भी हो सकेगी, इस मौके पर उन्होेने साहित्य भवन का पूर्ण नियंत्रण साहित्य समिति को देने के निर्देश भी दिये।

 

सियान सदन में की जायेगी 50 और कुर्सियों की व्यवस्था 

इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन निश्चित रूप से शुभ दिन है कि आज एक ओर जहॉं हमारे बुजुर्गो को उनके सियान सदन में अतिरिक्त कक्ष प्रसाधन व अन्य विकास कार्यो की सौगात मिली है, वहीं दूसरी ओर साहित्य भवन में नवनिर्मित हाल व अन्य विस्तार कार्य का लोकार्पण भी हुआ है, मैं इसके लिये साहित्यकार बंधुओं एवं अपने वरिष्ठजनों को बधाई देती हूॅं तथा उद्योग मंत्री श्री देवांगन को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करती हूॅं, जिनके माध्यम से यह दोनों कार्य सम्पन्न हुये हैं। इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने सियान सदन की आवश्यकता को देखते हुये 50 और कुर्सियों की व्यवस्था किये जाने की घोषणा की तथा घोषणा पर तत्काल अमल करने के निर्देश अधिकारियों को दिये, तो वहीं वार्ड पार्षद श्री पंकज देवांगन ने सियान सदन के विकास एवं सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु अपनी पार्षद निधि से 02 लाख रूपये दिये जाने की घोषणा भी की।

उद्योग मंत्री व महापौर ने बुजुर्गो के प्रति प्रकट किया सम्मान भाव 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि बुजुर्गो का सम्मान हमारी भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण विशेषता है, मुझे खुशी है कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर  संजूदेवी राजपूत ने सियान सदन को यह सौगात देकर वरिष्ठजनों के प्रति अपने गहरे सम्मानभाव को प्रकट किया है। इस मौके पर उन्होने नगर के साहित्यकारों को साहित्य भवन में अतिरिक्त कक्ष, हाल विस्तार कार्य की सौगात मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवंागन, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, युनूस दलियानपूरी, कृष्ण कुमार चन्द्रा, जगदीश श्रीवास, इंदू शर्मा, दीप दुर्गवी, वीणा मिस्त्री, निर्मला शर्मा, बलराम राठौर, अजय दास वैष्णव, भुनेश्वर तिवारी, गुलजार सिंह, शिव जायसवाल, पी.एन.सिंह, जे.के.तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह राजपूत, अनिल यादव, सुरेन्द्र राजवाडे़, कविता जैन, संतोष मिर्री, भुनेश्वर देवांगन, भारती चौरसिया, मोनू आदिले, रामरतन राठौर, सोहनलाल साहू, लीला कांत, अखिलेश्वर उपाध्याय, रंजना वैष्णव, बी.पी.देवांगन, जे.के.पाण्डेय, ए.के.देवांगन, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज