कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई: 19 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। कबीरधाम जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना पंडरिया क्षेत्र में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 19 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। सभी आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, अमित पटेल तथा एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पहले प्रकरण में ग्राम पाढ़ी तिराहा से आरोपी रोहित मरावी (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 4 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 100 रुपये नगद जब्त किए गए।

दूसरे प्रकरण में आरोपी रघुराज श्याम (40 वर्ष), निवासी ग्राम पाढ़ी को पकड़ा गया। वह हीरो सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल से 8 लीटर महुआ शराब का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की, जिसकी कुल कीमत करीब 40,800 रुपये आंकी गई है।

तीसरे प्रकरण में लक्ष्मण साहू (24 वर्ष), निवासी कुशालबंद पारा पंडरिया को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 35,700 रुपये है।

तीनों प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। विशेष रूप से धारा 34(2) के तहत दर्ज मामलों में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज