2026 : मुस्तफिजुर रहमान ने छठी बार वनडे में लिए 5 विकेट, जानिए आंकड़े

नईदिल्ली । बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 55 रन से शिकस्त दी। चटगांव में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 210 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की जीत में मुस्तफिजुर रहमान की अहम भूमिका रही। इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने 5 विकेट (5/43) लिए। यह उनके वनडे करियर का छठा 5 विकेट हॉल साबित हुआ। आइए उनकी गेंदबाजी पर एक नजर डालते हैं।
न्यूजीलैंड की पारी के चौथा ओवर करते हुए रहमान ने हेनरी निकोलस (4) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने कैली (59), नाथन स्मिथ (2), जेडेन लेनोक्स (2) और विलियम ओरूके (1) के रूप में विकेट हासिल किए। उनकी गेंदबाजी का विपक्षी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं दिखा। उन्होंने अपने 9 ओवर में 43 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके अलावा नाहिद राणा ने 37 रन देते हुए 2 सफलताएं अपने नाम की।
रहमान ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 2015 में की थी। उन्होंने अब तक 120 मैच खेले हैं और इसकी 118 पारियों में उन्होंने 26.40 की औसत के साथ कुल 187 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 43 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका पहला 5 विकेट हॉल है। कीवी टीम के विरुद्ध उन्होंने 19 मैचों में 31.78 की औसत से 28 विकेट लिए हैं।
बांग्लादेश ने 32 रन तक अपने शीर्षक्रम के 3 विकेट गंवाए। इसके बाद नजमुल शांतो के शतक (105) और लिटन दास के 76 रन की बदौलत बांग्लादेशी टीम ने 265/8 का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम को हेनरी निकोलस (4) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद निक कैली (59) और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (75) ने अर्धशतक लगाए। इन दोनों को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया। बांग्लादेश से रहमान ने घातक (5/43) गेंदबाजी की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज