एक साल बाद चोरी का खुलासा, अधिवक्ता के घर से 8 लाख की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी से जनता तक कोरबा|कटघोरा थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के सूने मकान में हुई लाखों की चोरी की वारदात का पुलिस ने करीब एक साल बाद खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल 2025 को पुरानी बस्ती कटघोरा निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने घर में रखे करीब 10 तोला सोने के जेवर, जिनमें रानी हार सेट, झुमके, सोने की चेन, चांदी की पायल सहित करीब 50 हजार रुपये नगद पार कर दिए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में जांच तेज की गई।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अमित खांडे और गौतम कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर रानी हार सेट, झुमके, फैंसी चेन, चांदी की पायल, करीब 3000 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से कुल मिलाकर लगभग 8 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपी अमित खांडे का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें, CCTV कैमरे सक्रिय रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज