सुशासन तिहार के पहले दिन कलेक्टर पहुंचे राजामुंडा, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी

ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा। सुशासन तिहार के पहले दिन सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजामुंडा में प्रशासन की सक्रियता देखने को मिली। कलेक्टर श्री अमित कुमार ने शिविर स्थल पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का गहन निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

बच्चों के पोषण और शिक्षा पर विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में एफआरएस और टीएचआर वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बच्चों के पोषण और देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

3 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का आधार पंजीयन अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए अपार आईडी निर्माण में तेजी लाने को कहा। साथ ही सीबीई एवं सुपोषण चौपाल के बेहतर संचालन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

योजनाओं का लाभ हर हितग्राही तक पहुंचे

कलेक्टर श्री कुमार ने महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थियों का ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान और आयुष्मान आभा आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरत पड़ने पर डोर-टू-डोर सेवा उपलब्ध कराई जाए, जिससे कोई भी पात्र नागरिक योजना के लाभ से वंचित न रहे।

आवास, पेंशन और स्वच्छता पर जोर

शिविर में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, एग्रीस्टेक योजना और आधार अपडेट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित विभागों को अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रहने को कहा।

छात्रावास का भी किया निरीक्षण

दौरे के दौरान कलेक्टर ने बालक आश्रम शाला राजामुंडा छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम छिंदगढ़ श्री पीवी खेस, जनपद सीईओ श्री पीके गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुशासन की ओर मजबूत कदम

राजामुंडा में सुशासन तिहार के पहले दिन का यह शिविर प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज