महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर घर घर पहुंच रहे हैं प्रगणक

महासमुंद, 03 मई 2026 / जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य जिले में 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सतत निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर कलेक्टर श्री सचिन भुतड़ा द्वारा जिले के विभिन्न चार्जों का दौरा कर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनगणना निदेशालय से सहायक संचालक श्री मनोज कुमार महिलांगे एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री संजय कुमार साहू द्वारा भी जिले के सभी चार्जों का भ्रमण कर प्रगणकों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। वे प्रगणकों के साथ घर-घर जाकर भवन गणना कार्य का भी निरीक्षण कर रहे हैं।
जिले में कुल 1992 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLBs) निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 1561 ब्लॉकों में कार्य प्रारंभ हो चुका है। वहीं 03 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पूर्ण कार्यों में महासमुंद तहसील के ग्रामीण चार्ज अंतर्गत HLB-48 (जलकी), पिथौरा ग्रामीण चार्ज अंतर्गत HLB-249 (ग्राम कारीडोंगर) तथा नगर चार्ज पिथौरा के एक वार्ड का कार्य शामिल है। प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सुचारू, सटीक एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज