अवैध शराब के खिलाफ कोरबा पुलिस की कार्रवाई, 2 दिन में 428 लीटर से ज्यादा शराब जब्त

राजधानी से जनता तक कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए दो दिनों में व्यापक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में 2 और 3 मई 2026 को जिलेभर में सघन दबिश दी गई, जिसमें कुल 428.94 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 26 प्रकरण दर्ज कर 28 आरोपियों पर कार्रवाई की। साथ ही जंगल और ग्रामीण इलाकों में छिपाकर बनाई जा रही महुआ शराब की भट्टियों को नष्ट कर दिया गया। शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, ड्रम और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।
अवैध परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है। सभी मामलों में आबकारी एक्ट की धारा 34(1) और 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान थाना और चौकी स्तर पर लगातार चलाया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से ग्रामीण और जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन कर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज