तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर छिन्दगढ़ में जश्न, आतिशबाजी कर मनाई खुशी

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा, छिन्दगढ़। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी सफलता के बाद छिन्दगढ़ मंडल में कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल छिन्दगढ़ के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम है। उन्होंने इसे “ऐतिहासिक जीत” बताते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी और भी मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी।
इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज