नवागढ़ SDM से शिकायत के बाद फॉरेस्ट विभाग पहुंचा मौके पर, तालाब किनारे पेड़ कटाई मामले में जांच उपरांत कार्यवाही जारी

राजधानी से जनता तक / बेमेतरा जिला का नवागढ ब्लाक का टुरासेमरिया गांव में सड़क किनारे तालाब के पास कथित अवैध पेड़ कटाई का मामला अब प्रशासनिक जांच उपरांत कार्यवाही तक पहुंच गया है। मामले की शिकायत नवागढ़ SDM को किया है उनके बाद नवागढ़ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया।
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, तालाब किनारे एवं सड़क मार्ग के आसपास लगे पेड़ों की कटाई की जा रही थी। मामले में गांव के सरपंच पर कटाई करवाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कटे हुए पेड़ों और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के आसपास लगे पेड़ पर्यावरण संरक्षण और जल स्तर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में बिना अनुमति कटाई होने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
सूत्रों के मुताबिक, अब प्रशासन यह जांच करेगा कि पेड़ कटाई के लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं। यदि बिना अनुमति कटाई की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों पर वन अधिनियम एवं पर्यावरण नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है