आबकारी विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

भोपालपट्टनम में खुलेआम अवैध शराब बिक्री, तय कीमत से अधिक रेट वसूली का आरोप

 

बीजापुर / जिले के भोपालपट्टनम क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित छोटे-छोटे दुकानों में खुलेआम शराब बिक्री किए जाने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूले जाने के आरोप सामने आए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बिना वैध अनुमति के कई दुकानों में शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आरोप है कि कुछ चुनिंदा लोगों को संरक्षण देकर शराब उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि आबकारी विभाग इस पूरे मामले में कार्रवाई करने के बजाय मौन बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार गांवों और आसपास के क्षेत्रों में शराब की अवैध बिक्री लगातार बढ़ रही है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने की चिंता भी लोगों ने जताई है। साथ ही कई दुकानों में शराब की बोतलों पर निर्धारित दर से अधिक पैसे वसूले जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब बिक्री में शामिल दुकानों की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए तथा आबकारी विभाग की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से नियमित निरीक्षण अभियान चलाने और अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सामाजिक वातावरण बेहतर बना रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज