शहीद भीष्म कुमार यदु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़ा गांव 2026 में दसवीं व बारहवीं शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्रेरणादायक उपलब्धि से जिला प्रशासन प्राचार्य मन्नु शांडिल्य को किया सम्मानित 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद- गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत शहीद भीष्म कुमार यदु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़ा गांव में दृढ़ संकल्प, मेहनत और प्रशासनिक सहयोग का संगम जब एक साथ आता है, तो सफलता की नई कहानियां जन्म लेती हैं। इसी तर्ज पर शहीद वीर जवान भीष्म कुमार यदु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने यही कर दिखाया है, कि वर्ष- 2025-26 की माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड परीक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्र-छात्राओं की उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 100% परीक्षा परिणाम आयीं। इस अनोखी परिणाम प्रति वर्ष 6-7 साल से निरंतर शिक्षा विभाग के रिकार्ड बुक में दर्ज होता हुआ आ रहा है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल का ही नहीं बल्कि पूरे गरियाबंद जिले का नाम रोशन हुआ है।

इस प्रेरणादायक उपलब्धि पर सुशासन तिहार -2026 में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप , जिला सीईओ प्रखर चंद्राकर,जिला शिक्षा अधिकारी , विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल की मौजूदगी में स्कूल के प्राचार्य मन्नु राम शांडिल्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके हौसला बढ़ाया गया।

 

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल ने कहा कि इन छात्राओं की सफलता केवल अंक नहीं, बल्कि यह संदेश है कि मजबूत इरादों के सामने हर कठिनाई छोटी पड़ जाती है।

स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन से छात्र-छात्राओं ने आत्मविश्वास जगाया और लगन व ईमानदार से कड़ी मेहनत का यह नतीजा खूब रंग लाई जिसमें

बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में से बालक 22 , बालिका 27 कुल 49 छात्र छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किए हैं जो निम्नवत है – हुलसी पिता हिमांचल 419-83.8%, नरेश पिता चंद्रमणि 418-83.6%,कनकदी पिता अमरलाल 414-82.8%, हितेश्वरी पिता मकरध्वज 413-82.6%,तुलाचंद पिता अंतोराम 412-82.4% अंक हासिल किए। इसी तरह दसवीं में प्रथम स्थान हासिल किए कुल छात्र-छात्राएं बालक 31, बालिका 24 योग 55 में से मेरिट लिस्ट है डिगलेश्वर पिता सिद्धेश्वर 495-82.5%,खितीसुता पिता प्रेमलाल 490-81.6%, लक्ष्मण पिता पदमन 478-79.6%,डिगेन्द्र पिता तुलाराम 475-79%,धर्मेन्द्र पिता पिताम्बर 471-78.9%, अंक प्राप्त किए हैं, जो कि इन उपलब्धियों ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

शहीद भीष्म कुमार यदु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़ा गांव स्कूल में शिक्षक शिक्षिकाओं पूरी संस्था की अहम भूमिका

इन छात्राओं की सफलता से महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जहां कक्षा 10 वीं से बारहवीं तक उन्हें विशेष अध्यापन और शिक्षा दी गई।

जिला प्रशासन ने मेरिट लिस्ट में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं एवं शालेय परिवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि इन छात्राओं को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिया जाए।

सम्मान समारोह के दौरान स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रशासन ने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रेरणा बनीं शहीद भीष्म कुमार यदु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़ा गांव स्कूल के शिक्षक/ शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने स्कूल में शैक्षणिक पठन-पाठन पूर्ति के अभाव में भी वह अपनी कड़ी मेहनत और लगन से शिक्षा अध्ययन किया और उच्च मंजिल तक पहुंचकर उत्कृष्ट

सफलता हासिल कर आज समाज के लिए एक मिसाल बन गई है—यह बताती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती।

इसी धैय के साथ विद्यार्थी और शिक्षक / शिक्षिकाओं ने ईमानदारी और कड़ी मेहनत से स्कूल की ही नहीं बल्कि पूरे जिले में गौरवशाली इतिहास रचा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है