राजधानी से जनता तक कोरबा| सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास जंगल में खून से लथपथ एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक की मौत हो चुकी थी और उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। इसके बाद तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




