खरोरा ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: अनुभव और युवा जोश का दिखा संतुलन

राजधानी से जनता तक/खरोरा। संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को धार देने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा की नई कार्यकारिणी का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया। 31 सदस्यीय इस नई टीम में अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन के साथ युवा कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। कार्यकारिणी में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाए रखने का विशेष प्रयास किया गया है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र (पप्पू) बंजारे, प्रदेश ओबीसी विभाग अध्यक्ष भावेश बघेल, जिला महामंत्री नीतू साहू, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत नायक तथा जिला कांग्रेस सदस्य भागबली ध्रुव ने विशेष रूप से उपस्थित होकर नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए यह टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी का गठन पारदर्शिता, सक्रियता और सामाजिक समरसता को ध्यान में रखकर किया गया है।

नई कार्यकारिणी में अतुल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप मढ़रिया, नीलेश चंद्रवंशी, टोकेंद्र गायकवाड़, कृष्णा वर्मा, डाबरसिंह नायक और सीता चौहान को जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी महामंत्री के रूप में डॉ. सुरेंद्र गिलहरे को नियुक्त किया गया है, जबकि महामंत्री पद पर खूबी डहरिया, विजय साहू, प्रहलाद यादव, सविता देवांगन और प्रकाश सगरवंशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

धनेश वर्मा को कार्यालय प्रभारी तथा भानु प्रताप भट्ट को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सचिव पद पर कोशम सोनवानी, वेदप्रकाश वर्मा, चंद्रशेखर नायक, लखेश्वर यादव, संत नवरंगे, फिरोज खान, अरविंद गिलहरे, रविंद्र तुर्कने, नरेश नायक और बैसाखू यादव को शामिल किया गया है।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अश्वनी वर्मा, कमलेश रात्रे, शेखर पाल, राजेश वर्मा, बनवाली राम शान और फाल्गों जनस्वामी को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस की यह कार्यकारिणी किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। नई टीम के गठन से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज