सुशासन तिहार : गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान

रायपुर , 20 मई 2026 / राज्य शासन द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत लगातार जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।
इसी क्रम में बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत चितमा एवं विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत लोधी में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शिविरों में लोगों ने अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनके निराकरण की प्रक्रिया संबंधित विभागों द्वारा प्रारंभ की गई। आमजनों की सुविधा के लिए पंजीयन काउंटर स्थापित किए गए थे।
शिविरों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, कृषि, उद्यान, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें पोषण, टीकाकरण एवं मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी भी दी गई।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्रों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। शिविरों में राशन कार्ड सहित विभिन्न हितग्राही सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरक पोषण आहार, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा बाल विवाह रोकथाम के संबंध में जागरूकता दी गई। वहीं वन विभाग, श्रम विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा भी अपनी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।

21 मई को सूरजपुर जिला के विकासखंड राजपुर के ग्राम पंचायत अलखडीहा तथा विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत चिरई में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आसपास के अनेक गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त कर सकेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविरों का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज