अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा घोषित सेमेस्टर परीक्षा तिथियों को लेकर छात्रों में असंतोष व्याप्त है। इसी विषय को लेकर एनएसयूआई के जिला सचिव मो. इमरान अली के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय प्राचार्य के माध्यम से कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान मे महाविद्यालयो में प्रायोगिक परीक्षा चल रही जो कि 26-30 मई तक खत्म होगी जिस कारण से बच्चों को तैयारी करने का समय बिल्कुल नहीं मिल पाएगा एवं कम समय में परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए जाने के कारण विद्यार्थियों को तैयारी करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र-छात्राएं दूरस्थ क्षेत्रों से महाविद्यालय आते हैं।
इस अवसर पर बांकी मोगरा न.पा.प. नेता प्रतिपक्ष मधु सुदन दास ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जल्दबाजी में परीक्षा तिथि घोषित करना छात्र हित में नहीं है। विद्यार्थियों के भविष्य एवं बेहतर परीक्षा परिणाम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया जाना आवश्यक है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह जी भी मौजूद रहे एवं साथ ही आशुतोष यादव, सत्यम देवांगन, नागराज, प्रियांशु पाल, निर्मल एवं अन्य उपस्थित थे।।इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




