82 गांव के विकास खण्ड गाड़ा समाज चुनाव का शंखनाद: 25 मई को मतदान शाम तक परिणाम घोषित

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग -विकास खण्ड गाड़ा समाज निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव संचालन समिति ने घोषणा के साथ ही विकास खण्ड गाड़ा समाज पदाधिकारियों की चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे निर्वाचन को लेकर गांव-गांव में जाति समुदाय में हलचल तेज हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र का यह महापर्व अब पूरे रंग में दिखाई देने लगा है।
निर्वाचन संचालन समिति की ओर से जारी समय-सारणी के के साथ-साथ अंतिम सूची प्रकाशन किया गया, जिसमें विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 अभ्यर्थी शेष नारायण सोनवानी देवभोग, मुरलीधर नेताम कदली मुड़ा, प्रेमलाल नागेश खवासपारा,वेणुब्यकेटेश्वर डोंगरे देवभोग,ने नामांकन दाखिल किए है, तो वहीं सचिव पद हेतु यशवन्त कुमार बघेल मुंगिया, कोषाध्यक्ष के लिए डीगमबर स्वर्ण इस तरह कुल 06 अभ्यर्थी में से 04 अध्यक्ष पद के लिए 82 गांव के मतदाताओं से मतदान कराया जाएगा। विकास खण्ड गाड़ा समाज में विभिन्न पदों पर निष्पक्षता से ग्रामीण मतदाता वोट देंगे,यह चुनाव प्रक्रिया कई शताब्दियों के बाद पहली बार ब्लाक में गाड़ा समाज पदाधिकारियों की निर्वाचन होगी,अब इस पद के लिए 23 मई2026 दिन शनिवार को सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। विकास खण्ड गाड़ा समाज के सभी प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है ,और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद शुरू हो चुकी है।

उधर चुनाव समिति विकास खण्ड गाड़ा समाज देवभोग ने निष्पक्षता और शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारी में जुट गयी है। चुनाव निर्वाचन अध्यक्ष देवनाथ बघेल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही है। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब 21 मई 2026 दिन गुरुवार समय 4.30 बजे तक नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ हो गया। इसके बाद चुनाव प्रचार और भी तेज होने की संभावना है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 23 मई 2026 दिन शनिवार को को मतदान होगा, तो वहीं 23 मई 2026 , शनिवार संध्या तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। विकास खण्ड देवभोग गाड़ा समाज अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में भारी उत्साह का माहौल है, और विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

खास बात यह है कि विकास खण्ड देवभोग गाड़ा समाज के विभिन्न पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है,फिलहाल इन पदों में नियुक्त किए जाने चुनाव समिति और आम सभा द्वारा बैठक आयोजित कर चुनाव संचालन समिति निर्वाचन नियमावलियां कंडिका तैयार कर ग्राम ईकाई गठन हेतु संचालन समिति के सदस्यों को निम्नानुसार गांव आवंटित किया गया। संचालन समिति के सभी सदस्यों ने संचालन समिति अध्यक्ष के आदेशानुसार गांव-गांव जाकर ग्राम ईकाई गठन हेतु समाजिक बैठक आयोजन कर निष्पक्षता और पारदर्शी से ग्राम ईकाई गठन में अध्यक्ष व सचिव का मनोनीत कर चयन सूचीपत्र को कार्यालय निर्वाचन संचालन समिति विकास खण्ड देवभोग में जमा किया गया, तत्पश्चात समिति ने मतदाता सूची तैयार कर विकास खण्ड देवभोग गाड़ा समाज के वरिष्ठ समाजसेवीओं के हाथों मतदाता वोटर लिस्ट को प्रकाशन किया गया, जैसे ही मतदाता सूची प्रकाशन किया गया तो कुछ ही दिनों बाद विकास खण्ड गाड़ा समाज में विभिन्न पदों पर चयन संबंधी नामांकन प्रक्रियाएं जारी किया गया। विकास खण्ड देवभोग गाड़ा समाज में विभिन्न पदों पर आसीन होने सामाजिक व्यक्तियों ने संचालन समिति के पास अभ्यर्थी नामांकन पत्र दाखिल करने अपने -अपने सहपाठी जनों को लेकर नामांकन पत्र दाखिल किए गए,समाजसेवी दलों का पूरा फोकस गाड़ा समाज चुनावों पर केंद्रित है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मतदाता किसे अपना नया अध्यक्ष/सचिव व कोषाध्यक्ष चुनती है और किसके हाथों में विकास खण्ड देवभोग गाड़ा समाज अध्यक्ष पद की कमान सौंपती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है