पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरिराज किशोर दास एवं वरिष्ठ कांग्रेसी शैलेंद्र तिवारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
छुईखदान — नगर के बस स्टैंड स्थित कासिम कृषि केंद्र का भव्य शुभारंभ शनिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत छुईखदान के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज किशोर दास एवं वरिष्ठ कांग्रेसी शैलेंद्र तिवारी द्वारा फीता काटकर किया गया।
शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कृषि केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय अभिनंदन के साथ किया गया।
इस अवसर पर कृषि केंद्र के संचालक शोहेब खान ने उपस्थित अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, खाद, कीटनाशक एवं अन्य कृषि सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर आवश्यक कृषि सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।
शुभारंभ समारोह में शोहेब खान के मित्रगण, आसपास के दुकानदार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने कासिम कृषि केंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक को शुभकामनाएं दीं।




