पिकनिक मनाने गई युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने का आरोप, बालको पुलिस की त्वरित कार्रवाई

राजधानी से जनता तक कोरबा | बालको थाना क्षेत्र में  मनाने गई एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के कुछ घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए बालको पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 21 मई 2026 को थाना बालकोनगर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 20 मई को वह अपनी सहेली सुरईया खान तथा परिचित युवकों के साथ ग्राम गहनिया पिकनिक मनाने गई थी।

आरोप है कि पिकनिक के दौरान आरोपी युवकों द्वारा कोल्ड ड्रिंक और खाने-पीने का सामान लाया गया था। इसी दौरान कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पीड़िता को जबरदस्ती पिलाया गया। बाद में झरने में नहाने के दौरान आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं और मारपीट भी की।

मामले में बालको पुलिस ने आरोपी विकास पासवान (21 वर्ष), आवेश मिर्जा (22 वर्ष) और राजकुमार उरांव (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

घटना के बाद बालको पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि पिकनिक स्पॉट पर अकेले न जाएं तथा बाहर जाते समय अपने परिजनों को जानकारी अवश्य दें। साथ ही पुलिस ने पिकनिक स्थलों पर शराब सेवन नहीं करने और नदी-झरनों में शराब पीकर नहीं नहाने की सलाह भी दी है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज