नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल पॉम योजनांतर्गत वर्ष 2026-27 हेतु आवेदन आमंत्रित

 

खैरागढ़ । नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल पॉम योजनांतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई को संचालनालय उद्यानिकी, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 50 हेक्टेयर का भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य प्रदान किया गया है। योजना के तहत ऑयल पॉम की इम्पोर्टेड टेनेरा किस्म का पौधरोपण 9×9 मीटर की त्रिकोणीय दूरी पर किया जाता है, जिसमें प्रति हेक्टेयर 143 पौधों का रोपण किया जाता है।

योजना अंतर्गत केन्द्र शासन द्वारा विभिन्न घटकों पर अनुदान प्रदान किया जाता है। ऑयल पॉम पौधरोपण हेतु प्रति हेक्टेयर 29 हजार रुपये का अनुदान प्रावधानित है। रोपित पौधों के रखरखाव हेतु खाद, दवा, उर्वरक, गैप फिलिंग एवं सिंचाई कार्यों के लिए चार वर्षों तक प्रति हेक्टेयर 5 हजार 250 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अंतरवर्तीय फसल लगाने हेतु भी चार वर्षों तक प्रति हेक्टेयर 5 हजार 250 रुपये अनुदान का प्रावधान है।

ड्रीप सिंचाई स्थापना हेतु प्रति हेक्टेयर इकाई लागत 31 हजार 399 रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें लघु एवं सीमांत कृषकों को 55 प्रतिशत तथा अन्य कृषकों को 45 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। 2 हेक्टेयर अथवा उससे अधिक क्षेत्र में ऑयल पॉम रोपण करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु, सीमांत एवं महिला कृषकों को डीजल अथवा इलेक्ट्रिक पम्प हेतु 10 हजार रुपये तथा अन्य कृषकों को 8 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा।

जिन हितग्राहियों के पास सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं है तथा विद्युत सुविधा उपलब्ध है, उन्हें न्यूनतम 2 हेक्टेयर क्षेत्र में ऑयल पॉम रोपण की स्थिति में बोरवेल खनन एवं पम्प प्रतिस्थापन हेतु 50 हजार रुपये अथवा लागत का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वर्मीकम्पोस्ट यूनिट निर्माण हेतु 15×0.9×0.24 मीटर आकार के पक्के टांके के निर्माण पर 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 15 हजार रुपये अनुदान का प्रावधान है।

राज्य शासन द्वारा भी अतिरिक्त टॉप-अप अनुदान दिया जाएगा, जिसमें रखरखाव हेतु 1 हजार 500 रुपये, अंतरवर्तीय फसल हेतु 5 हजार रुपये, ड्रीप स्थापना हेतु 8 हजार 635 रुपये तथा फेंसिंग हेतु 54 हजार 485 रुपये प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त सहायता शामिल है।

ऑयल पॉम पौधरोपण करने के इच्छुक कृषक उद्यान विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों से संपर्क कर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर आवेदन जमा कर सकते हैं। खैरागढ़ विकासखंड हेतु उद्यान अधीक्षक शासकीय उद्यान रोपणी कुकुरमुड़ा भरत सिंह कोमा (मो. 9993785897) एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी जीवन कुमार साहू (मो. 9630389479), छुईखदान विकासखंड हेतु प्रभारी उद्यान अधीक्षक शासकीय उद्यान रोपणी बीरूटोला संजय कुमार जांगड़े (मो. 6263162791) से संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार गण्डई क्षेत्र हेतु ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी विनोद कुमार पाल, मोबाइल नं 9131882748, टिकेश कुमार साहू मोबाइल नं 6263461261 एवं पद्मिनी गंगबीर मोबाइल नं 7828656552 से भी संपर्क किया जा सकता है।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज