खैरागढ़ । राज्य पोषित समेकित उद्यानिकी विकास योजनांतर्गत वर्ष 2026-27 हेतु जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के लिए 40.000 हेक्टेयर का भौतिक लक्ष्य संचालनालय उद्यानिकी, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा प्रदाय किया गया है। यह योजना मुख्यतः बहुवर्षीय फल पौध रोपण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। राज्य शासन द्वारा फल पौध रोपण हेतु विभिन्न घटकों में अनुदान का प्रावधान किया गया है।
योजना अंतर्गत फल पौध रोपण हेतु प्रति हेक्टेयर इकाई लागत राशि 43,750 रुपए निर्धारित है, जिस पर 25 प्रतिशत अर्थात 10,938 रुपए अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। कृषकों के पास सुरक्षा हेतु फेंसिंग उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में इकाई लागत राशि 1,08,970 रुपए पर 50 प्रतिशत अर्थात 54,485 रुपए अनुदान दिया जाएगा।
कृषकों के प्रक्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं होने तथा विद्युत सुविधा उपलब्ध होने की स्थिति में प्रति बोरवेल खनन एवं पम्प प्रतिष्ठापन हेतु सामान्य वर्ग के कृषकों को 25,000 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग को 35,000 रुपए तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषकों को 43,000 रुपए तक अनुदान की पात्रता होगी।
फलोद्यानों में अंतरवर्ती फसल के रूप में सब्जी फसलों के रोपण हेतु प्रति हेक्टेयर इकाई लागत राशि 30,000 रुपए का शत-प्रतिशत अनुदान दिए जाने का प्रावधान भी है। योजना अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही अथवा समूह को न्यूनतम 1.000 हेक्टेयर तथा अधिकतम 2.000 हेक्टेयर तक लाभ प्राप्त करने की पात्रता निर्धारित की गई है।
फल पौध रोपण करने के इच्छुक कृषक उद्यान अधीक्षक शासकीय उद्यान रोपणी कुकुरमुड़ा विकासखंड खैरागढ़ भरत सिंह कोमा (मो. 9993785897), ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मुख्यालय खैरागढ़ जीवन कुमार साहू (मो. 9630389479), प्रभारी उद्यान अधीक्षक शासकीय उद्यान रोपणी बीरूटोला विकासखंड छुईखदान संजय कुमार जांगड़े (मो. 6263162791), ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मुख्यालय गण्डई विनोद कुमार पाल (मो. 9131882748), ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मुख्यालय बड़ईटोला टिकेश कुमार साहू (मो. 6263461261) तथा ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मुख्यालय जालाबांधा पद्मिनी गंगबीर (मो. 7828656552) से संपर्क कर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर आवेदन जमा कर सकते हैं।


